Rise For India

The Change Is Us

  • Home
  • Opinions
  • Rising Stories
  • Campaigns
  • Editor’s Pick
  • Contact Us

मानव सेवा के सुनहरे पन्ने लिख रहे शिंदे

August 25, 2017 by

सेवा के लिए नाम की, रुतबे की या पैसों की भी जरुरत नहीं। मन में नेकी और आदर्शपथ पर चलने की तैयारी ही साधारण मनुष्य को सेवाभावी बना देती है। कुछ ऐसी ही कहानी है चंद्रपुर के एक गाडगेबाबा के सच्चे अनुयायी की। सुभाष तुकाराम शिंदे पारंपारिक व्यवसाय में ना पडते हुए विशिष्ट समुदाय के सोने-चांदे के प्रतिष्ठान को साकार कर लिया। जीवन के एक कठिण प्रसंग ने दुनिया की और जीवन की भी अंतिम सच्चाई से उन्हे अवगत करा दिया। फिर क्या था, वैज्ञानिक सोचवाले महान सुधारक संत गाडगेबाबा के आदर्श विचारों को ही अपने कर्मपथ की प्रेरणा बना दी। आज चंद्रपुर ही नहीं पूरे राज्य में सुभाष शिंदे गाडगेबाबा अर्थात डेबूजी के कर्मयोगी मानसपुत्र के रुप में जाने जाते है।

रक्तदान आंदोलन चलाया

उस समय जब रक्तदान के प्रति लोगों के मन में तरह तरह का डर, गलत फहमि और अज्ञानता थी। जनजागृति का अभाव था। उस दौर में सुभाष शिंदे ने अपने जन्म दिन पर रक्तदान करने की परंपरा शुरु की। किसी कारणवश वे स्वयं रक्त नहीं दे सकते, परंतु उन्होने कई जरुरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराया है। इसके बदले स्वास्थ्य विभाग ने उन्हे सम्मानित भी किया है।

व्यवसायियों को सेवा से जोडनेवाला सेतू

सुभाष शिंदे दरअसल सराफ का काम करते है। उनके कुनबे में जितने भी व्यवसायी है उन्हे गाडगेबाबा की महान मानवतावादी सेवा से जोडने का अनूठा कार्य उन्होने विगत २० वर्षो से शुरु किया है। अमरावती जिले में ऋणमोचन और परिसर में गाडगेबाबा के जन्म स्थल से लेकर कर्मभूमि तक कई अनाथालय, वृध्दाश्रम और आश्रमशालाएं है। शिंदे यहां के लोगों को एकत्रित कर हर वर्ष यहां से उनके लिए कपडे, किताबे, घरेलू प्रयोग की सामग्री, किराणा सामान, चादर, नोटबूक और शैक्षणिक सामग्री आदि लेकर जाते है। इसमें जाने के लिए लंबी कतारे लगती है।

भूखे को खाना, बेसहारा को पनाह

महान कर्मयोगी संत गाडगेबाबा के दस सूत्री कार्यक्रम में भूखे को खाना, बेसहारा को सहारा ऐसा मुख्य सुत्र दिया है। कपडा, शैक्षणिक सामग्री,  घरेलू प्रयोग की जीवनावश्यक सामग्री से कोई वंचित ना रहे, सभी स्वस्थ्य रहे, ऐसा उनका कहना था। गोपाला गोपाला, देवकीनंदन गोपाला का संदेश देनेवाले गाडगेबाबा का दस सूत्रीय कार्यक्रम जीवनभर अमल में लाना है, ऐसा शिंदे बताते है। इस काम में उनकी पत्नि सौ. भारती शिंदे, पुत्र विप्लव शिंदे, बेटी स्नेहल भोस्कर, पन्नालाल चौधरी, भोजेकर, धनंजय तावाडे, सहदेव राऊत आदि का सहयोग मिलता है। उन्होने इस सेवाकार्य में यथासंभव सभी से सहयोग की अपिल भी की है।

घर में बताए बिना बना दिया वृध्दाश्रम

शिंदे के मन में सेवाभाव कुट कुट कर भरा है। गाडगेबाबा के आदर्शो पर चलते हुए उन्होने कभी किसी बात से समझौता नहीं किया। एक बार एक असहाय वृध्द को देख उनके मन में ख्याल आया। उन्होने घर में कुछ बताए बिना ही ३ एकड जमीन खरिद लीं। उसपर भव्य इमारत बनाई। घरवालों को खुशी हुई। इसपर उन्होने डेबू सावली नामक वृध्दाश्रम बना दिया। आज यहां २५ लोग रह रहे है। यहां पर सारी जरुरी सामग्री शिंदे स्वयं जुटाते है। इस कार्य में उनके व्यवसायी मित्र भी सहयोग देते है।

दिल के सुराग बुझाए

मासूम बालकों में जन्म से ही दिल में सुराग होने का प्रमाण यहां कुछ ज्यादा ही है। उसपर यह शल्यक्रिया हजारों नहीं बल्की लाखों रुपयों में होती है, जो गरिबों के बस की बात नहीं। शिंदे ने अपनी एक सहयोगी संस्था की मदद से ऐसे पीडितों पर नि:शुल्क उपचार का अभियान ही चलाया। ऐसा करनेवाले वे विदर्भ के पहले ही समाजसेवी है। अब तक दर्जनों को इसका लाभ हुआ है। मुंबई जाने-आने का खर्च, वहां रहने, खाने-पीने की सुविधा जुटा कर शल्यक्रिया करने की सेवा को चंद्रपुरवासि सलाम करते है।

Note: Rise For India is a citizen driven opinion based media website and the views expressed in the posts are solely that of the authors. If you disagree with the opinion expressed by the writer, please feel free to use our commenting system to start a constructive discussion about the same.

Also Read:

  1. एमएडी फैक्ट्री के माध्यम से कलाकार बना रहे अनिरुध्द वनकर
  2. अंग्रेजी स्कुलों को छोड सरकारी स्कुलों में आ रहे छात्र
  3. राज्य कर्मियों को सीखाया जा रहा मैनेजमेंट फंडा

About

Mukesh Walke is a name of social journalism.He believes in human interesting stories.Being a pure Marathi Manus he is serving Hindi Journalism since 13 years. He is Assistant Editor in Dainik Bhaskar. Also worked for Hindi Daily Lokmat Samachar at Yavatmal known for farmers suicides.Worked at Naxalite area Gadchiroli. Was editor at electronic media too.Author and translator of 3 books. Awardee writer Mukesh is known for his Social, wild life & environments positive journalism. He is himself Eco- friendly using bicycle since 35 years for office and other works.

Filed Under: Editor's Pick, Education, News, Rising Stories, Society Tagged With: children, dowhatyoulove, education, poor, SaveTheKids, society

Categories

  • Business (16)
  • Campaigns (8)
  • Culture (66)
  • Editor's Pick (70)
  • Education (88)
  • Environment (11)
    • Nature (2)
  • News (181)
  • Opinions (151)
  • Politics (99)
  • Rising Stories (100)
  • Society (304)
  • Uncategorized (85)
writers

Trending this week

  • no hungry child campaign of Mr V Sridhar An Interview with the Man Who Feeds 21000 Hungry Children Everyday
  • 200 women stabbed a man in court The Day When 200 Women Stabbed A Man To Death Inside Court – How Justice Is Done When Injustice Takes Its Toll
  • community that hates marriage This Hindu Community Has The Perfect Answer To Every Possible Question Related To Dowry
  • justice for jisha Brutally Raped, Vagina Slashed And Intestines Pulled. Jisha’s Story In Kerala Which No One Knows!

Like Us On Facebook

  • About
  • Disclaimer
  • Copyright Policy
  • Contact Us

© 2026 · VDS Internet Media LLP